सीजी पीएससी मेंस स्पेशल : नक्सलवाद, अबूझमाड़, जंगली हाथी की समस्या से लेकर डिजिटल क्रांति पर पूछे गए निबंध

खिलेश्वर रक्सेल.
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 के तहत प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा की जा चुकी है। 242 पदों के लिए अब मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जून से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा को लेकर अब तक सबसे ज्यादा विविधता मेंस के पेपर-02 यानी निबंध में देखने मिली है। आयोग हर साल निबंध में कुछ ऐसे टॉपिक सम्मिलित करता रहा है जो परीक्षार्थियों को हैरान करते रहे हैं।

बहरहाल सीजी पीएससी की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी उन विषयों से रूबरू हो पाए इसलिए वर्ष 2012 से 2022 तक छत्तीसगढ़ विषय पर केन्द्रित निबंध के टॉपिक यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उम्मीद है इससे अभ्यर्थियों को तैयारी में मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2022
प्रश्न 1. छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक
प्रश्न 2. राम वन गमन पथ योजना व क्रियान्वयन
प्रश्न 3. हरेली तिहार प्रश्न
प्रश्न 4. संस्कृति के विस्तार में आदिवासी नृत्य महोत्सव का योगदान
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2021
प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ का बजट, 2022 किसान और कर्मचारी
प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम अंधविश्वास बनाम जागरूकता
प्रश्न 3. दंतेवाड़ा जिला विकास के सोपान
प्रश्न 4. अबूझमाड़ की अबूझ पहेली
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2020
प्र-1. रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर एक वरदान, अबूझमाड़ के संदर्भ में
प्र-2. छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जंगली हाथी समस्या और समाधान
प्र-3. छत्तीसगढ़ उद्यानिकी फसल की ओर अग्रसर
प्र-4. राजीव गांधी किसान न्याय योजना स्वरूप एवं उद्देश्य
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2019
प्र-1. छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास कार्यक्रम स्वरूप एवं क्रियान्वयन
प्र-2 गोधन न्याय योजना स्वरूप एवं क्रियान्वयन
प्र-3. कोविड-19 दल के दौरान छत्तीसगढ़ में शिक्षा चुनौतियाँ एवं अवसर
प्र-4. छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में महिला सशक्तिकरण की भूमिका
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2018
प्र-1. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक संस्कृति “आदिवासियों के लिए वरदान या अभिशाप”।
प्र-2. “छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की सम्भावनाएँ।
प्र-3. नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना स्वरूप एवं उद्देश्य।
प्र-4. आजीविका महाविद्यालय अवधारणा, स्वरूप व उपलब्धियाँ।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोण मुख्य परीक्षा-2017
प्रश्न 1. फैशन-बाजार में छत्तीसगढ़ी लोककला की सम्भावनाएँ।
प्रश्न 2. विकास का वर्तमान प्रादर्श (मॉडल) और छत्तीसगढ़ के आदिवासी।
प्रश्न 3. छत्तीसगढ़ में आदिवासी शिक्षा की चुनौतियों एवं सरकार की प्रमुख योजनाएँ।
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2016
प्रश्न 1. छ.ग. की भौगोलिक विविधता और प्रशासनिक चुनौतियाँ।
प्रश्न 2. प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और उनके विवेक सम्मत दोहन की चुनौतियाँ।
प्रश्न 3. अंधविश्वास और रूढ़िगत समस्याओं से कराहते छ.ग. समाज में “आधुनिक शिक्षा” की संभावनाएँ
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2015
प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत में विविध दार्शनिक चिंतन।
प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ में पर्यटन विभव एवं विकास का नियोजन।
प्रश्न 3. विकासशील छत्तीसगढ़ में जनजातीय संस्कृति व जीवन का संरक्षण और विकास : हकीकत या फसाना?
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2014
प्र-1. छ.ग. में नक्सलवाद की समस्या के संदर्भ में “बन्दूक बनाम हल” की अवधारणा।
प्र-2. छ.ग. के आर्थिक विकास के संदर्भ में कृषि आधारित उद्योगों की सम्भावनाएं।
प्र-3. छत्तीसगढ़ी समाज में विलुप्त होती लोक संस्कृति की समस्याएं और उनका निदान।
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2013
प्र-1. छत्तीसगढ़ की आर्थिक विषमता कारण और निवारण।
प्र-2. जैविक कृषि के बाजार में छत्तीसगढ़ की संभावनाएँ।
प्र-3. छ.ग. के आदिवासी क्षेत्रों में मानव तस्करी ।
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग मुख्य परीक्षा-2012
प्र-1. विकास के प्रश्न और नक्सलवाद ।
प्र-2. पर्यावरण और आदिवासी जीवन।
प्र-3. छत्तीसगढ़ के धार्मिक पंथ और समाज-सुधार।
